मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:57 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: पंजाबी और आर्य समाज के लिए भवन बनवाने के करेंगे प्रयास: नवीन गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

गुरुग्राम, । मेरे लिए सभी समाज सर्वोपरि हैं। सभी को एक साथ लेकर चलना

मेरा कर्तव्य है। 36 बिरादरी के लोगों का बिना किसी भेदभाव के काम करना

मेरी प्राथमिकताओं में है। जैसे नई बस्ती में वाल्मीकि चौपाल, जैबकपुरा में

कबीर भवन बनवाने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू किए हैं, ऐसे ही यहां पंजाबी

भवन, आर्य समाज भवन के निर्माण के लिए भी सरकार से आग्रह करेंगे।

व्यापार

प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने यह बात न्यू

कालोनी स्थित गीता भवन में जनसंवाद बैठक में कही। इस दौरान न्यू कालोनी के

अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोगों ने शिरकत की। विधानसभा चुनावों के 100 के

दिन काउंटडाउन के बीच वे अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करके जनता

के बीच जा रहे हैं। जनसंवाद, डोर-टू-डोर कार्यक्रम उनकी ओर से किए जा रहे

हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2 जुलाई को आपका बेटा-आपके द्वार कार्यक्रम भी

शुरू करने जा रहे हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम में समाजसेवी

सुरेंद्र खुल्लर ने कहा कि गुरुग्राम के विकास के लिए नवीन गोयल जैसे

जुझारू युवा नेता की जरूरत है। सेक्टर 4, 7 अर्बन स्टेट आर्य समाज मंदिर

में नवीन गोयल ने कहा कि आर्य समाज का सेंटर में ऑडिटोरियम गुरुग्राम में

बने, इसके लिए प्रयास करूंगा। इस अवसर पर वेदव्रत आर्य, नरबीर, संदीप

शर्मा, विद्यानंद नूनीवाल, नरेंद्र वासन व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

लोकसभा की तरह ही विधानसभा में भी साथ दें: डा. डी.पी. गोयल

गुरुग्राम

के विकास पर बात करते हुए एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के सह-संयोजक डा.

डी.पी. गोयल ने कहा कि राजनीति हो या समाजसेवा, जो व्यक्ति जनता के बीच

रहेगा, काम करेगा, जनता उसी का साथ देगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा

प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत में समर्थन और सहयोग देने के लिए

गुरुग्राम के मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही कहा कि अब विधानसभा चुनाव में

भाई नवीन गोयल को भी ऐसी ही समर्थन देकर कामयाब बनाएं। सबके हितों की

चिंता करते हुए नवीन गोयल ने आगे रहकर काम किया है। आगे भी ऐसा ही होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर