मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: हमारे बुजुर्ग बेहतरी से करते थे कचरा प्रबंधन: डा. बलप्रीत सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

गुरुग्राम,। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डा. बलप्रीत सिंह

ने कहा कि स्वच्छ वातावरण तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी नागरिकों को

अपनी आदत में सफाई को शुमार करना होगा। जिस प्रकार हमारे बुर्जुग बेहतर ढंग

से कचरा प्रबंधन करते थे, उसी प्रकार आज कचरा प्रबंधन के प्रति हमें और भी

अधिक जिम्मेदार बनने की आवश्यकता है।

वे शुक्रवार को

सेक्टर-56 स्थित शैलोम प्रैजिडेंसी स्कूल में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा

सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वार जारी

दिशा-निर्देशों के तहत निगम क्षेत्र में 1 जुलाई से अभियान की शुरूआत की गई

है, जो कि 31 अगस्त तक लगातार चलेगा। अभियान के तहत एक ओर जहां विभिन्न

क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को स्वच्छता टीमों द्वारा सुनिश्चित किया जा

रहा है। नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रकार की

गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें नुक्कड़ नाटक कलाकार, मुनादी वाहन

सहित कई जागरूकता गतिविधियां शामिल हैं। अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि

हमारे बुजुर्ग रीयूज, रिड्यूस व रिसायकल के प्रति गंभीर थे। उन्होंने

उदाहरण दिया कि जब घर के पुराने कपड़े पहनने लायक नहीं बचते थे, तो उनसे

बिस्तर या थैला आदि बनाकर उनका उपयोग किया जाता था।

इसी प्रकार घर

से निकलने वाले कचरे सहित पशुओं के गोबर आदि को गांव के बाहर एकत्रित करके

उसकी खाद तैयार की जाती थी, जिसे खेतों में उपयोग किया जाता था। उन्होंने

कहा कि आज लोग कचरा प्रबंधन की अपनी आदत को भूलते जा रहे हैं। अपने घर से

निकले कचरे को इधर-उधर कहीं भी फेंक दिया जाता है, जिससे हमारे आसपास का

क्षेत्र व शहर गंदा होता है। हमें कचरे के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते

हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे घर से निकला कचरा सही जगह पर जाकर

निष्पादित होना चाहिए। इसके लिए इधर-उधर कचरा फेंकने की बजाए कचरा एकत्रित

करने वाले कर्मचारी को सौंपें या फिर आसपास खड़ी गार्बेज ट्राली या

निर्धारित स्थान पर डालें।

स्कूल के वाईस चेयरमैन डेनिस

जॉर्ज ने सभी का स्वागत किया। संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने स्कूल के

दो विद्यार्थियों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया। इनमें आर्यन

शर्मा व एलिग्जेंड्रा अबरोल को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

कार्यक्रम में राजीव रंजन व उनकी टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से

स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोग्राम कोर्डिनेटर

कुलदीप सिंह व सुरभि राठौर द्वारा किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर