मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:11 · नई दिल्ली संस्करण

जेडीए दस्ते ने 10 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-10

में ईकोलोजिकल जोन आगरा रोड पर जामड़ोली में बालाजी विहार के भूखण्ड

संख्या-39 में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के जीरो सैटबैक पर बने 2

मंजिला अवैध 2 विलाओं की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके

अलावा ईकोलोजिकल जोन आगरा रोड पर बगराना में ढूंढ नदी की करीब 10 बीघा

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मुख्य नियंत्रक

प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार

ईकोलोजिकल जोन में स्थित आगरा रोड बगराना में ढूंढ नदी की करीब 10 बीघा

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, पत्थरगढ़ी कर सहित अन्य

अवैध निर्माण को हटाया गया।

जोन-2 में स्थित सीकर रोड पर

अखेपुरा ग्राम बिशनगढ़ आमेर, में खसरा नंबर-154 गैर-मुमकिन सरकारी आम

रास्ते पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, सीढ़ियां, पत्थर,

मलवा डालकर, तारबंदी को हटाकर अवरूद्ध किए गए रास्ते को खुलवा कर आमजन की

राह को आसान बनाया गया।

जोन-02 में स्थित विद्याद्यर नगर

अल्का सिनेमा के सामने सनमून के पास में मकानों के आगे रोड सीमा में ही

दोनों तरफ भूखण्डधारियों द्वारा करीब 15 स्थानों पर अतिक्रमण कर लगाए गए

थड़ी, ठेलें, होर्डिंग, साइन बोर्ड इत्यादि हो हटाकर आमजन को जाम से राहत दी

गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर