मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

गमगीन हुआ बॉलीवुड: 90 के दशक के कमर्शियल सिनेमा को नई रफ्तार देने वाले निर्देशक ने दुनिया को कहा अलविदा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन107 बार पढ़ा गया
गमगीन हुआ बॉलीवुड: 90 के दशक के कमर्शियल सिनेमा को नई रफ्तार देने वाले निर्देशक ने दुनिया को कहा अलविदा।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक, लेखक और एडिटर कुकू कोहली (अवतार कोहली) का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 25 अगस्त 2026 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी व मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी और परिजनों की मौजूदगी में 26 अगस्त को मुंबई के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और परिवार के बाकी सदस्य गहरे सदमे में हैं। बुधवार को फिल्ममेकर को अंतिम विदाई दी गई।

सोशल मीडिया पर फ़िल्ममेकर के अंतिम संस्कार के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं; एक वायरल वीडियो में उनकी बेटी करिश्मा को उनकी अर्थी को कंधा देने में मदद करते हुए देखा जा सकता है। बुधवार को मुंबई में फिल्ममेकर करिश्मा कोहली अपने पिता, फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार के दौरान गहरे दुख में डूबी हुई थीं। उन्होंने अपने पिता के पार्थिव शरीर को ले जाने में मदद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के समय करिश्मा पूरी तरह से टूट चुकी थीं; पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। दूसरे वीडियो में अरुणा ईरानी बुरी तरह रोती हुई दिखाई दीं; उनके चेहरे पर दिख रहे आँसू उनके दुख को साफ़ ज़ाहिर कर रहे थे। चलते समय दो लोग अभिनेत्री को सहारा देते हुए दिखे। इस मुश्किल घड़ी में पूरा परिवार एकजुट होकर कुकू कोहली के साथ खड़ा रहा।

4 जून 1949 को जन्मे कुकू कोहली ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर के साथ बतौर सहायक निर्देशक की थी। उन्होंने 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में काम करके अपना हुनर निखारा। कुकू कोहली को सबसे बड़ी पहचान 1991 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फूल और कांटे' से मिली। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अभिनेता अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उनके द्वारा निर्देशित प्रमुख फिल्में: फूल और कांटे (1991), सुहाग (1994), हकीकत (1995), अनाड़ी नंबर 1 (1999), जुल्मी (1999), ये दिल आशिकाना (2002)।

कुकू कोहली ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। पूजा और करिश्मा कोहली। हालाँकि, कुकू और अरुणा की कोई संतान नहीं है। वर्ष 1990 में उन्होंने अभिनेत्री अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी। 90 के दशक के कमर्शियल सिनेमा को आकार देने में उनका अहम योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में अरुणा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी पहुंचे। दुख की घड़ी में कैटरीना और विक्की परिवार के साथ खड़े रहे और इस मुश्किल समय में परिवार के सदस्यों को हिम्मत दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर