मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर ‘मोगली’ का हंगामा, बैरक पर सिर मारकर खुद को किया घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन112 बार पढ़ा गया
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर ‘मोगली’ का हंगामा, बैरक पर सिर मारकर खुद को किया घायल

अजमेर। हाई सिक्योरिटी जेल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुख्यात गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अचानक हंगामा खड़ा कर दिया। गैंगस्टर ने जेल प्रशासन और अन्य कैदियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बैरक के गेट पर अपना सिर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल कैदी को हथियारबंद जवानों की कड़ी निगरानी में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने अचानक बैरक में हंगामा शुरू कर दिया और गेट पर सिर पटककर खुद को घायल कर लिया। घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा।हॉस्पिटल पहुंचने के बाद भी गैंगस्टर का हंगामा जारी रहा। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में उसने हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई और गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि जेलर सहित अन्य कैदी डकैत धन सिंह और गैंगस्टर बलवाराम उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि जेल में कुछ कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि उसके साथ मारपीट और पक्षपात किया जा रहा है।मामले में जेल अधीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि इमरान उर्फ मोगली पहले भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए इस तरह की हरकतें करता रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपित जयपुर सेंट्रल जेल से श्रीगंगानगर जेल और वहां से हाल ही में अजमेर शिफ्ट हुआ था। यह अपनी अवैध मांगों को मनवाने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाता है। पहले भी अपने नाखूनों से खुद को घायल कर चुका है।अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आरोपित द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करवाई जाएगी। गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत 38 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से विभिन्न जेलों में बंद है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर