मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:59 · नई दिल्ली संस्करण

गडकरी का निराला अंदाज है, कहा फीता बाद में कटता रहेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुरुग्राम । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का अंदाज निराला है। वह बोलते बेबाक हैं और जो करते हैं वह भी औरों से अलग होता है। मोदी सरकार 2।0 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। बिना उद्घाटन के ही उन्होंने एक राजमार्ग पर यातायात शुरू करा दिया। आमतौर पर ऐसी परंपरा रही है कि संबंधित मंत्री या कोई अन्य गणमान्य व्यक्ति नारियल फोड़ या फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन करता है तब नवनिर्मित राजमार्ग पर विधिवत परिवहन शुरू किया जाता है।

22 किमी लंबे छह लेन वाले सोहना राजमार्ग के उद्घाटन को लेकर अनिश्चितता पैदा हुई तो सोमवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी के निर्देश पर राजमार्ग को खोल दिया गया। अब गुरुग्राम के दक्षिणी छोर तक पहुंचने के लिए लोगों को सिग्नल फ्री रोड मिल गई है। वैसे, तकनीकी रूप से यह ट्रायल रन होगा, जबतक कि रोड का औपचारिक उद्घाटन नहीं हो जाता, लेकिन इससे वाहन चालक प्रसन्न हैं, क्योंकि अब वे केवल 20 मिनट में तेज रफ्तार से सोहना आ-जा सकते हैं। जैसे ही राजमार्ग पर आवागमन की अनुमति मिली, तो बड़ी संख्या में लोग इस नवनिर्मित राजमार्ग पर ड्राइव के लिए निकल पड़े।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को इस हाइवे का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में किसी वजह से, कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अटकलें लगाई जाने लगीं कि हाइवे को यातायात के लिए बाद में खोला जाएगा। हालांकि गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से कहा कि औपचारिक रूप से उद्घाटन की तारीख का इंतजार किए बगैर ट्रायल के लिए रोड को खोल दिया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर