मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:20 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के सीसीएल कोयला खदान में चार मजदूरों से मारपीट और काम बंद करने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

रांची,। रांची के खलारी में स्थित सीसीएल एनके एरिया की विश्व बैंक

संपोषित केडीएच परियोजना के कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों के साथ

ग्रामीणों ने शनिवार रात जमकर मारपीट की है। घटना में चार कर्मचारी घायल

हुए हैं, जिन्हें डकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने

मजदूरों से कहा है कि वे काम बंद कर दें।

कोयला खदान के घायल

कर्मियों ने बताया कि हमला करने वालों की संख्या 10 के आसपास थी। वे सभी

लोग जामुनदोहर बस्ती के रहने वाले हैं। उन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट

की। ग्रामीणों ने खदान में काम कर रहे लोगों से कहा कि वे काम बंद कर दें।

यदि काम बंद नहीं किया तो उसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा।

सीसीएल

प्रबंधन के पीओ अनील कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस से बात करके

दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमलोग मारपीट

करने वालों की पहचान करने में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें नामजद अभियुक्त

बनाया जा सके। श्रमिक संगठन के लोगों ने घटना के विरोध में रात से ही पूरे

परियोजना का काम बंद करा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर