मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:44 · नई दिल्ली संस्करण

कार-ट्रेलर की भिड़ंत में पति-पत्नी, बेटे समेत चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन8 बार पढ़ा गया

अजमेर,। बिजयनगर में गुरुवार रात किशनगढ़-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर

कार और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उसके एक बेटे समेत

चार की मौत हो गई। दंपती और उनका भांजा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची

पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से

बिजयनगर हॉस्पिटल पहुंचाया।

बिजयनगर थाना प्रभारी करणसिंह खंगारोत

ने बताया कि मरने वालों में हरमाड़ा हाल नीम का थाना सीकर निवासी दिनेश

(35), उसकी पत्नी सोनू (32), उसका ढाई साल का बेटा भानु और संदीप का दोस्त

प्रदीप (25) शामिल है। वहीं घायलों में साढे़ चार साल का प्रियांशु पुत्र

दिनेश, संदीप सैन (25), उसकी पत्नी तनु (22) शामिल है। कार सवार सभी लोग

चितौड़गढ़ से घूमकर जयपुर लौट रहे थे। हादसे में मरने वाले दिनेश और घायल

संदीप रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं। घायल तनु के पिता टोडा दरिबा निवासी

पूरणचंद ने बताया कि सीकर से 19 जून को रवाना हुए थे। गुरुवार को चित्तौड़गढ़

घूमे और शाम को निकले थे। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों का

अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर