मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:10 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक चालकों से वसूली के आरोप में परिवहन निरीक्षक सहित पांच गार्ड हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

जयपुर, । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भरतपुर जिले

में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई करते हुए एक

परिवहन निरीक्षक सहित पांच गार्डों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर रात

के समय ट्रक चालकों से वसूली का आरोप है।

राजस्थान

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि

काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि भरतपुर में उड़नदस्ते की टीम रात के

समय ट्रक चालकों से वसूली करती है।

शिकायत मिलने के बाद

एसीबी टीम ने रविवार तड़के सड़क पर वसूली कर रही उड़नदस्ते की पूरी टीम को

पकड़ा है। एसीबी हिरासत में लिए गए परिवहन निरीक्षक समेत पांच गार्डों से

पूछताछ में जुटी हुई है। इसके अलावा इस पूरे मामले में जिला परिवहन अधिकारी

की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। अभी पकड़े गए अफसर और कर्मचारियों से

पूछताछ चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर