मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:57 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: स्कूटी सवार युवकों ने पहले बाईक में मारी टक्कर, फिर चालक की जमकर की धुनाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद,। रतिया में बुढलाडा रोड पर स्कूटी सवार युवकों ने पहले एक

मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और उसके बाद बाईक चालक पर हमला कर उसे घायल कर

दिया। घायल बाईक चालक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसकी

रविवार को रतिया पुलिस को शिकायत दी गई।

शिकायत में पंजाब के मानसा

के गांव रियोंद खुर्द निवासी बरखा सिंह ने कहा है कि गत दिवस वह अपनी पत्नी

सुखविन्द्र कौर व भाई गुरविन्द्र के साथ अपनी ससुराल गांव तामसपुर आया हुआ

था। शनिवार देर रात को उसकी माता ने उसे फोन कर बताया कि उसकी फरीदके

निवासी नानी की मौत हो गई है। इस पर वह अपने भाई गुरविन्द्र व जीजा नरेश

कुमार निवासी मढ़ के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात को ही

तामसपुर से निकल लिए।

जैसे ही वे बुढलाडा रोड, लाली टी प्वाइंट पर

पहुंचे तो बुढलाडा रोड की तरफ से आ रही एक एक्टिवा चालक ने स्कूटी को गलत

दिशा में तेजगति से मोड़ दिया और गुरविन्द्र सिंह के मोटरसाइकिल में साइड

दे मारी। इससे गुरविन्द्र के मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा

गिरा। इस पर स्कूटी सवार युवकों ने तैश में आकर गुरविन्द्र सिंह के साथ

मारपीट करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इन युवकों ने वहां एक

दुकान में पड़ा लोहे का सरिया उठाकर उसके सिर में मारा।

जब उसने

अपने भाई को छुड़वाया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। उनके शोर

मचाने पर युवक मौके से भाग गए। बाद में उसने गुरविन्द्र को रतिया के सरकारी

अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में उसे

उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में

पुलिस ने एक्टिवा सवार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर