मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:02 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में कुछ घंटों के भीतर दो दुकानों में आग, सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नैनीताल में कुछ घंटों के भीतर दो दुकानों में आग, सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के कुछ घंटों के अंतराल पर दो दुकानों में आग लगने की घटनाएं हुईं। पहली घटना में एक खिलौनों की दुकान में आग लगी, जबकि दूसरी घटना में फास्ट फूड की दुकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई।

दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। अग्निशमन विभाग ने भारी वर्षा के बीच समय रहते आग पर काबू पाकर आसपास की दुकानों को चपेट में आने से बचा लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पहली घटना रात करीब ढाई बजे मल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर के पास बच्चों के खिलौनों की दुकान में हुई। आग बुझाने में लगभग आधा घंटा लगा और दुकान में रखा सामान जलने से करीब 10 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। दूसरी घटना सुबह करीब पांच बजे न्यू पालिका बाजार-तिब्बती माला मार्केट स्थित तिब्बती मोमो-चाउमिन की दुकान में हुई।

आग लगने के समय दुकान के भीतर कर्मचारी सो रहे थे, जिन्होंने पीछे की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ ही देर बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क गई। आग बुझाने के दौरान साहिल नामक युवक का हाथ टिन हटाते समय कट गया। उसे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अग्निशमन विभाग ने करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। अभियान में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र नेगी, नानक चंद्र, जय प्रकाश, भूपेंद्र, प्रीति बिष्ट, कविता सकलानी, रूपा राणा, राजेंद्र बिष्ट, विनोद जोशी सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोनों घटनाओं के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर