मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन की अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन110 बार पढ़ा गया
उज्जैन की अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक अगरबत्ती निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।जानकारी के अनुसार, उद्योगपुरी स्थित 'एचपी ग्राइंडर फैक्ट्री' में देर रात करीब 1:30 बजे अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। औद्योगिक क्षेत्र में आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री संचालक ताहिर अली ने बताया कि जैसे ही उन्हें देर रात आग लगने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री के भीतर ज्वलनशील और अगरबत्ती बनाने का सूखा कच्चा माल होने के कारण आग तेजी से भड़क रही थी। फायर फाइटर्स ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित किया और इसे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोका।इस अग्निकांड में फैक्ट्री के भीतर रखा अगरबत्ती बनाने का भारी मात्रा में कच्चा माल, तैयार उत्पाद और मशीनें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। शुरुआती आकलन के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात हुआ जब फैक्ट्री बंद थी और वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर