मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

तय समय और लक्ष्य पर खत्म होगा राज्य से फाइलेरिया : मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन91 बार पढ़ा गया

जमशेदपुर।फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डीसी ऑफिस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड राज्य की तैयारियों की जानकारी दी।मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमडीए प्लान 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के कुल नौ जिलों चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला एवं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में चलाया जायेगा । इसमें कुल एक करोड़ 41 लाख 37 हजार 2 सौ 28 लोग की कुल आबादी हैं, जिसमें हमने एक करोड़ 24 लाख 40 हजार सात सौ 60 लोगों को दवा देने का लक्ष्य हैं।हमलोगों ने कुल एक हजार सात सौ 77 स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया हैं, इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से तीन करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनाई हैं।मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को होता है इसलिए मैं मांग करता हूं कि प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। साथ ही बरसात का मौसम चल रहा है। इसलिए प्रत्येक राज्य में ख़ासकर झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द करने की कृपा करें।मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तय समय और लक्ष्य पर राज्य से फाइलेरिया खत्म होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर