फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स के चुनाव में मोहित माहेश्वरी अध्यक्ष व अजय चौहान महासचिव बने
जयपुर । फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इवेंट मैनेजर (फोरम) की वार्षिक सभा
का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से मोहित माहेश्वरी को अध्यक्ष व
अजय चौहान को निर्विरोध महासचिव चुना गया। इसके अध्यक्ष और महासचिव द्वारा
अतिरिक्त सात अन्य कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव
किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने कहा
कि यह पद एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है और हम आशा करते हैं की राजस्थान
इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री की अपेक्षाओं पर हम खरे उतरेंगे। इस अवसर पर
फोरम के सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की।
गौरतलब
है कि फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान इवेंट मैनेजर (फोरम) सरकारी, गैर-सरकारी,
राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास संगठनों और निकायों, कानून, निजी
फर्मों, व्यक्तिगत ग्राहकों, क्लबों और अन्य सामाजिक निकायों जैसे होटल,
यात्रा और एमआईसीई के सामने राजस्थान के इवेंट मैनेजमेंट उद्योग का
प्रतिनिधित्व करता है।




