मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : जलभराव से निपटने की तैयारी में जुटा निगम, 23.70 करोड़ का बजट निर्धारित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन90 बार पढ़ा गया
फरीदाबाद : जलभराव से निपटने की तैयारी में जुटा निगम, 23.70 करोड़ का बजट निर्धारित

फरीदाबाद। जिले में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने इस बार व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 23.70 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक महीने के भीतर सभी प्रमुख और छोटे नालों के साथ-साथ सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा के मुताबिक, सफाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरीदाबाद में करीब 65 छोटे-बड़े नाले हैं, जिनकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है। इनमें गौछी ड्रेन सबसे अहम है, जिसकी सफाई में अधिक समय और संसाधन लगते हैं। इस बार विशेष निगरानी में इसका कार्य कराया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती बरती जा रही है। मेयर और निगम कमिश्नर खुद रोजाना अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं, ताकि काम में किसी तरह की लापरवाही न हो।

इसके अलावा वर्षा जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपए की लागत से नई ड्रेनेज लाइनें भी बनाई जाएगी। शहर में 15 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां जलभराव की समस्या अधिक रहती है और वहां नई ड्रेन बनाने की योजना है। सफाई कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नगर निगम के मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि बारिश से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी, ताकि शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर