मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 8:14 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर-अजमेर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार:डेढ़ साल की बेटी सहित पिता की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन21 बार पढ़ा गया

अजमेर, । खाटूश्यामजी (सीकर) के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार

जयपुर-अजमेर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि

कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिता और डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौत हो

गई। सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में युवक की पत्नी, बड़ी

बेटी और मां भी शामिल हैं। हादसा रविवार सुबह 9 बजे अजमेर के किशनगढ़ में

बांदरसिंदरी थाना इलाके के पाटन में NH-48 (जयपुर-अजमेर हाईवे) पर हुआ। सभी

को घायलों को किशनगढ़ जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से अजमेर के जेएलएन

हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

बांदरसिंदरी एसएचओ पारूल यादव ने

बताया कि शवों को किशनगढ़ जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। अजमेर

के माकड़वाली यूआईटी इलाके में रहने वाले परिवार के 8 सदस्य ड्राइवर को

लेकर इको कार से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए गए थे। एक ही परिवार के है सारे

लोग पुलिस के मुताबिक, कार में सवार माकड़वाली यूआईटी कॉलोनी (किशनगढ़)

निवासी रवि सिन्धी (35) पुत्र किशनसिंह और उसकी डेढ़ साली की बेटी प्राक्षी

की मौत हो गई। रवि की पत्नी पूनम (34), बड़ी बेटी साक्षी (9), रवि की मां

पुष्पा (58), पहाडगंज अजमेर निवासी मुकेश (38) पुत्र किशनसिंह, मुकेश की

पत्नी भूमिका (37), मुकेश की बेटी रवीना (14) और कार ड्राइवर श्रीनगर के

बीर इलाके का रहने वाला जितेन्द्र (32) पुत्र गोपालसिंह गंभीर रूप से घायल

हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने फंसे हुए लोगों

को कार से निकाला। सूचना पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी 9

लोगों को एंबुलेंस से किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण जिला हॉस्पिटल

पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रवि और प्राक्षी को मृत घोषित कर

दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर