मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:50 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में 49 डिग्री पर पहुंचा तापमान, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद, जिले में एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने अब तक के

सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को पहली बार फतेहाबाद का तापमान 49

डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतनी भीषण गर्मी में आम जनमानस के साथ-साथ

पशु पक्षियों का भी बुरा हाल है। दिन में आसमान से बरस रही आग के कारण

कामधंधे चौपट हो रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने फतेहाबाद

जिले में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन

ने इस संबंध में फिर एडवाइजरी जारी कर लोगों से भीषण गर्मी से बचाव को लेकर

सुझाव दिए हैं।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के

चेयरमैन राहुल नरवाल ने तेज गर्मी व हीट वेव के दृष्टिगत आमजन से मंगलवार

को एक बार फिर अपील की है कि वे इस मौसम में जरूरी सावधानी बरतें व गर्मी

के प्रकोप से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं और खासकर बच्चों का

विशेष ख्याल रखें। उन्होंने कहा है कि हीट वेव से शारीरिक तनाव हो सकता है

और यहां तक की मनुष्य की जान जा सकती है। नागरिक दोपहर के समय बाहर जाने से

बचें। तापमान अधिक होने की स्थिति में श्रमयुक्त कार्य न करें। इसके

अलावा, शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटिड शीतल पेय

जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उच्च प्रोटीन युक्त व बासी भोजन न

खाएं।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने आमजन से आह्वान किया कि वे राजस्व

एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू

से बचे रहें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर

रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी

पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने

पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर

तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोड़कर नहीं जाएं, उन्हें लू लगने का

खतरा हो सकता है। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में

पीने का पानी दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर