मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद पुलिस में एक साथ 12 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

फरीदाबाद,। फरीदाबाद पुलिस परिवार के 12 सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर,

गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन

किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने सेवानिवृत्त सभी सदस्यों को

शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर सहित

पुलिस आयुक्त कार्यालय के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आज सेवानिवृत्ति पाने

वाले सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, देवेन्द्र कुमार, बलजीत सिंह, विजय

कुमार, रुराराम, जितेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुरारी लाल, मुख्य सिपाही

वेदपाल सिंह, रामपाल सिंह, अशोक कुमार व अमर सिंह के परिजन भी विदाई

समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने कहा

कि इन पुलिस कर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा

दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया।

अब रिटायर

होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें।

पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज

सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए इनका

धन्यवाद करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस

परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की

सहायता की आवश्यकता होगी तो वह बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते

हैं।

पुलिस विभाग परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार

रहेगा और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी।। संयुक्त

पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने सभी सदस्यों को भेंट

स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें

सम्मानपूर्वक विदाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर