मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:45 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : 29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

रायपुर

, । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में

मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 29

माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हो गए हैं। सीएम

विष्णुदेव साय ने 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर देर रात कहा कि यह ऐतिहासिक

सफलता है। वहीं घायल जवानों से देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने

मुलाकात की। इधर बीएसएफ के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा

किया है और उन्होंने कहा है कि यह कांकेर की जनता को तोहफा है।

29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

छत्तीसगढ़

के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर में 29 नक्सलियों के एनकाउंटर पर कहा कि

यह ऐतिहासिक सफलता है। इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षा

अधिकारियों को बधाई। छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों के इतिहास की यह सबसे बड़ी

सफलता है।

देर रात घायल जवानों से मिले उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री

विजय शर्मा देर रात तीन घायल जवानों से मिलने नारायणा अस्पताल पहुंचे।

तीनों की हालत खतरे से बाहर है। इनमें बेड पर लेटे एक जवान ने अपनी मूंछों

पर ताव देकर कहा- सर हम मरने से डरते नहीं, पूरी बहादुरी से लड़े है और 29

माओवादियों को मार गिराया है।

पहाड़ियों से चलाया गया ऑपरेशन : बीएसएफ डीआईजी

बीएसएफ

के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया है और उन्होंने कहा

है कि यह कांकेर की जनता को तोहफा है। बीएसएफ के डीआईजी आलोक सिंह ने कहा

है कि नई रणनीति का असर है जिससे 29 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि

नक्सलियो को चारों तरफ से घेरकर उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया गया और एक

तरफ से आई सर्चिंग टीम ने नक्सलियो ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि खड़ी

पहाड़ियों से ये पूरा ऑपरेशन किया गया है। डीआईजी ने बताया कि सर्चिंग के

दौरान 17 ऑटोमैटिक वेपन्स जब्त हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर