मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:01 · नई दिल्ली संस्करण

खाजरा में घुसा 12 हाथियों का झुंड, दहशत में गांव खाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन78 बार पढ़ा गया
खाजरा में घुसा 12 हाथियों का झुंड, दहशत में गांव खाली

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के क़ेशियाड़ी प्रखंड में मंगलवार देर रात को एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी से भारी दहशत फैल गई। क़ेशियाड़ी के खाजरा इलाके में 12 हाथियों का एक झुंड घुसने से हालात इतने भयावह हो गए कि कई ग्रामीण जान बचाने के लिए अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।वन विभाग के अनुसार, मंगलवार रात सांकरेल की ओर से हाथियों का यह झुंड पहले हाथिगेड़िया जंगल में दाखिल हुआ। इसके बाद झुंड को लेंगेमारा जंगल के बुूढ़ी शोल इलाके में देखा गया। हाथियों की लगातार आवाजाही से पूरे क्षेत्र में रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अचानक हमला कर देते हैं, इसी आशंका के चलते लोग घरों में रुकने की हिम्मत नहीं कर पाए। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर पड़ोसी गांवों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार रात वन विभाग ने हुला पार्टी के जरिए हाथियों को आबादी वाले इलाकों से हटाने का अभियान शुरू किया।किसी भी तरह की जान-माल की क्षति से पहले हाथियों को नयाग्राम की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बुधवार सुबह भी एक हाथी को नयाग्राम जंगल में गश्त करते देखा गया है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि क़ेशियाड़ी और आसपास के इलाकों में लगातार हाथियों का शहर और गांवों में प्रवेश करना अब एक नई मुसीबत बनता जा रहा है। इससे न सिर्फ जान का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी रहती है। वन विभाग ने स्थिति पर कड़ी नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर