मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत, सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,। रमकंडा- डालटनगंज मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र

के तेलमरवा घाटी में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। अज्ञात

हाइवा की चपेट में आने से मोपेड सवार बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना के

बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और मुख्य सड़क को शव के साथ जाम कर दिया है।

आक्रोशित

लोग धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ने, चालक पर कार्रवाई करने, उचित मुआवजा

देने औऱ मुख्य सड़क से हाइवा का परिचालन बंद करने की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को

समझाने में लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद चैनपुर के अंचल अधिकारी नितेश

भास्कर भी मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

मृत दंपति की पहचान गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के रोहड़ा गांव

निवासी महावीर साव (60) और उनकी पत्नी कौशल्या देवी( 55) के रूप में की

गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी इलाज

कराने रांची गये हुए थे। रांची से डालटनगंज लौटने के बाद शुक्रवार की सुबह

सुबह पांच बजे अपने मोपेड से वापस रमकंडा लौट रहे थे। इसी दौरान तेलमरवा के

पास तेज गति से डालटनगंज की ओर जा रहे अज्ञात हाइवा ने उन्हें चपेट में ले

लिया।

इस घटना के बाद शव क्षत विक्षत हो गए, वही मोपेड के

परखच्चे उड़ गए। सुबह में जब स्थानीय लोगों ने डेड बॉडी जहां-तहां बिखरी हुई

देखी तो इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। बाद में उनकी पहचान की गई। बताया

जाता है कि मृत बुजुर्ग दंपति ही अपने घर पर रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य

बेटा-बहू सब छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर