मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

होम वोटिंग के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा उत्साह, अब तक पड़े 1858 वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया

देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के जरिए जारी

निर्देशों के अनुसार, 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों और 40

प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष योग्यता के आधार पर घर से

मतदान करने का विकल्प दिया गया है। इसे लेकर उनमें उत्साह देखा गया।

लोकतंत्र के महत्व को समझते हुए उन्होंने अपने उत्साह का प्रदर्शन किया और

घर से ही मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी

पुरुषोत्तम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत प्रदेश में 85 वर्ष से

अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने

का विकल्प दिया गया है। टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से अब तक

1858 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया।

13 अप्रैल को दोबारा मिलेगा मौका-

जो

मतदाता अपने घर पर नहीं हैं, जिसके कारण उन्होंने मतदान नहीं किया है। इन

मतदाताओं के लिए मतदान दल दोबारा 13 अप्रैल को जाकर मतदान करवाएगा।

मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ करवा रहे मतदान-

जिला

निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि विशेष मतदान दल उन मतदाताओं के घर

जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान करवा रहे हैं। लोकसभा क्षेत्रों में होम

वोटिंग की प्रक्रिया 13 अप्रैल तक चलेगी। चकराता में 125, विकासनगर में

181, सहसपुर में 177, रायपुर में 163, राजपुर रोड में 242, देहरादून कैन्ट

में 208, मसूरी में 188, धर्मपुर में 219, डोईवाला में 163, ऋषिकेश में 192

मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी

विकासनगर ने बताया कि विधानसभा विकासनगर क्षेत्र के जो मतदाता मतदान नही कर

पाएं हैं, उनके लिए 13 अप्रैल को पुनः टीम घर-घर जाकर मतदान कराएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर