मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 9:01 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में मंदिर में ताला तोड़कर आठ घंटी की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन41 बार पढ़ा गया
पश्चिमी सिंहभूम में मंदिर में ताला तोड़कर आठ घंटी की चोरी

पश्चिमी सिंहभूम। बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना के नकटी पंचायत अंतर्गत मां कंसारा मंदिर में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में लगे आठ घंटी की चोरी कर ली। इस घटना के बाद में लोगों में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक कराईकला थाना अंतर्गत मां कंसारा मंदिर में बीते रात रविवार को चोरों ने मंदिर में लगे ताला को तोड़कर आठ घंटी काट कर ले गए लेकिन चोर मंदिर का गर्भ गृह में लगा ताला को नहीं तोड़ पाए, जिस कारण मां कंसरा के मूर्ति में लगे मुकुट एवं अन्य आभूषणों की चोरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह मंदिर खुला होने और चोरी होने की जानकारी पुजारी को फोन पर दिया।पुजारी सत्यवान महापात्र ने कहा कि रविवार दोपहर करीब एक बजे पूजा करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर घर चले गए थे। जानकरी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई व ग्रामीण मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो मंदिर में लगे आठ घंटी को काटकर चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है लेकिन मंदिर के गर्भ गृह में लगा ताला को चोर तोड़ नहीं सके, जिससे मंदिर की मूर्ति में लगे चांदी की मुकुट एवं अन्य आभूषणों की चोरी नहीं हुई। घटना की सूचना कराईकेला थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर