मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

ईंडी गठबंधन अब पूरी तरह बिखर चुका: राजनाथ सिंह -मार्च में जनता को समर्पित होगा लखनऊ का रिंग रोड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि ईंडी गठबंधन अब पूरी तरह बिखर चुका है और जनता में ईंडी गठबंधन को लेकर बहुत निराशा है। इस समय पूरे देश में नरेन्द्र मोदी के प्रति आम जनता का गहरा विश्वास है। लोग मानते हैं कि देश को यदि कोई विकसित देश बना सकता है तो भारत के प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि जनता जानती है कि भारत का मस्तक अंतरराष्ट्रीय जगत में ऊंचा करने का काम यदि किसी ने किया है तो वह नरेन्द्र मोदी ने ही किया है। उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 80 की पूरी 80 सीट हम जीतेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ के आउटर रिंग रोड के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं लखनऊ का सांसद बना था तो मैंने फैसला किया था कि लखनऊ शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए शहर के चारों तरफ आठ लेन की 104 किलोमीटर रोड बननी चाहिए। और आज मुझे देखकर अत्यंत खुशी हो रही है कि फरवरी अंत तक 104 किलोमीटर रिंग रोड का कार्य पूरा होगा। मार्च में इसका उद्घाटन भी किया जाएगा यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और यह पूरा होते देख कर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

सिलाई कढ़ाई सेंटर की महिलाओं से राजनाथ सिंह ने किया संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐशबाग वार्ड की पीली कॉलोनी स्थित पार्क में स्थापित ओपन जिम का निरीक्षण किया और क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए खुलवाए सिलाई कढ़ाई सेंटर की महिलाओं और क्षेत्र वासियों से संवाद किया।

जनता से संवाद करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में जितने भी बड़े पार्क हैं सभी में ओपन जिम लगवाए जाने का कार्य चल रहा है। डेढ़ सौ लग चुके हैं 100 और स्वीकृत है। जो भी बड़े पार्क हैं जहां जिम लगाने का स्थान हैं वहां जिम लगाए जाएंगे। अच्छा स्वास्थ्य होना अच्छी जिंदगी के लिए अति आवश्यक है क्योंकि मनुष्य की सबसे अनमोल पूंजी उसका स्वास्थ्य होता है जिम की व्यवस्था लखनऊ महानगर के हर पार्क में की जाएगी।

क्षेत्र में हाल ही में खोले गए सिलाई केंद्र की महिला लाभार्थियों से भेंट की। सबीना, लक्ष्मी और मोनिका यादव ने हाथ से सिली व कढी हुई चादर रक्षा मंत्री को भेंट की। महिलाओं के हुनर को देखते हुए रक्षा मंत्री ने महिलाओं को रोजगार के रूप में बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और खुश होकर 100 और नये सिलाई केंद्र खोले जाने की घोषणा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर