मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने कोर्ट में किया पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

रांची,। टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री

आलमगीर आलम को मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को ईडी कोर्ट में पेश किया

गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पेशी के दौरान आलमगीर आलम

जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी के विशेष लोक

अभियोजक शिव कुमार ने आलमगीर आलम को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ

करने की अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। इससे

पूर्व ईडी ने दो दिनों की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को बुधवार को

गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते पांच मई को टेंडर

कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर

सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल

के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़

रुपये नकदी बरामद किये थे। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पांच मई

की देर रात को आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को

गिरफ्तार कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर