मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:44 · नई दिल्ली संस्करण

छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी शिक्षक ने कोर्ट में किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

पूर्वी चंपारण।जिले के पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी शिक्षक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बच्ची से दरिंदगी करने वाले शिक्षक की पहचान किशोर कुमार रवि उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई है। उक्त आरोपी शादीशुदा है और चकिया में सरकारी शिक्षक है।बताया गया कि घटना के बाद बढते पुलिस दबिश के कारण आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में बीते 3 फरवरी को अपने दरवाजे पर खेल रही सात साल की बच्ची को आरोपित ने बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची का उसके घर से रोने और कराहने की आवाज सुन पहुंचे परिजनों से बच्ची ने आपबीती बतायी,जिसके बाद इस मामले में कांड दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। जिसमे दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई।पचपकड़ी ओपी प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया है।वही एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक को पदमुक्त करने के लिए डीएम से अनुशंशा की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर