मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:06 · नई दिल्ली संस्करण

भयमुक्त होकर करें व्यवसाय, सरकार देगी पूरी सुरक्षा: मंत्री बन्ना गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। रांची के पंडरा स्थित न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में हुई लूट

की घटना के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना

गुप्ता ने पीड़ित दुकानदार और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी

जानकारी ली। साथ ही मौके पर उपस्थित सिटी एसपी को निर्देश दिया कि जल्द से

जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।

मंत्री

ने पुलिस गश्ती बढ़ाने, अपराधियों पर नकेल लगाने, नशाखोरी रोकने, रात्रि

गश्ती तेज करने और अपराधमुक्त रांची बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी

निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि व्यवसायी भयमुक्त होकर व्यवसाय करें। सरकार

पूरी सुरक्षा देगी।

दूसरी ओर, मंत्री बना गुप्ता ने धनबाद के

सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय अग्रवाल के घर चोरी की घटना का भी

संज्ञान लेते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारीयों से फोन पर बात कर

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय

है कि गुरुवार को पंडरा स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में गुरुवार की दोपहर तीन

अपराधियों ने दिनदहाड़े लगभग 45 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए थे। मामले को

लेकर दुकान के संचालक दीपक साहू ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर