मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:02 · नई दिल्ली संस्करण

शौच को लेकर शुरू हुआ विवाद, तलवार से गर्दन काटकर पड़ोसी की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शौच को लेकर शुरू हुआ विवाद, तलवार से गर्दन काटकर पड़ोसी की हत्या

उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के बाहर शौच करने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही वार में मृतक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार रात खटीक मोहल्ला की है। मृतक की पहचान देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक (55) के रूप में हुई है। बताया गया कि देवीलाल घर पर खाना खाने बैठने वाला था, तभी वह शौच के लिए बाहर गया। वह पड़ोसी ओमप्रकाश के मकान के पास शौच करने लगा, जिस पर ओमप्रकाश ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

शोर सुनकर देवीलाल की मां लक्ष्मी बाई और भाई डालचंद भी मौके पर पहुंच गए तथा दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित ओमप्रकाश अपने घर से तलवार लेकर आया और देवीलाल की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था, जबकि आरोपित भी मजदूर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपित के मकान आमने-सामने स्थित हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शौच करने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित ने आक्रोश में आकर वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल से तलवार बरामद नहीं हुई है और आरोपित फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर