मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश से बेहाल दिल्ली-एनसीआर: सड़कें बनीं समंदर, मौसम विभाग ने आज फिर जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बारिश से बेहाल दिल्ली-एनसीआर: सड़कें बनीं समंदर, मौसम विभाग ने आज फिर जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई जगहों पर बारिश के पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों की समस्या भी बढ़ गई है। लगातार बारिश का असर आवासीय सोसाइटियों में भी देखने को मिला। जलभराव और बारिश के बीच एक सोसाइटी के अंदर ग्रीन बेल्ट की दीवार गिरने की घटना सामने आई, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई।

लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुके निर्माण और जमीन में नमी बढ़ने से ऐसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार सुबह, पूर्वाह्न, दोपहर, शाम और रात, सभी समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 8 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है।

9 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

10 अगस्त को तापमान 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। इस दिन भी कोई चेतावनी नहीं है। 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। आर्द्रता 85 से 75 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन भी कोई चेतावनी नहीं दी है।

12 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कोई चेतावनी नहीं है। इस तरह अगले कई दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लेकिन उमस और बारिश का असर बना रहेगा। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और सड़कों की स्थिति खराब होने की समस्या बनी रह सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर