मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

बनगांव लाइन में चलती ट्रेन पर फेंके गए पटाखे, दीपावली की रात में यात्रियों में मची दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया
बनगांव लाइन में चलती ट्रेन पर फेंके गए पटाखे, दीपावली की रात में यात्रियों में मची दहशत

कोलकाता। काली पूजा और दीपावली की रात पूरे कोलकाता में जहां उत्सव की रोशनी फैली रही, वहीं कई इलाकों में आतिशबाजी (तेज़ आवाज़ वाले पटाखे) ने माहौल को दहला दिया। इसका सबसे ख़तरनाक नज़ारा देखने को मिला पूर्व रेलवे की बनगांव लाइन पर, जहां कुछ शरारती युवकों ने चलती ट्रेन को निशाना बनाकर ‘चॉकलेट बम’ फेंके। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात जब ट्रेन दुर्गानगर और बिराटी स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रेन की ओर तेज़ धमाके के साथ पटाखे फेंके गए। धमाकों की आवाज़ इतनी तीव्र थी कि कई यात्री घबरा गए और डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोई घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों ने कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी।इसी तरह की घटना दमदम और बेलगछिया मेट्रो स्टेशनों के बीच भी सामने आई, जहां मेट्रो ट्रेन की दिशा में कुछ लोगों ने पटाखे फेंके। इन घटनाओं की वजह से कई यात्रियों ने खुद को असुरक्षित महसूस किया।स्थानीय यात्रियों का कहना है कि दीपावली की रात पटरियों के किनारे और पुलों के पास खड़े कुछ युवक लगातार पटाखे जला रहे थे। एक यात्री ने कहा कि यह सिर्फ मज़ाक नहीं था, बल्कि जानलेवा लापरवाही थी।रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस तरह के कृत्य रेलवे सुरक्षा कानून के तहत गंभीर अपराध हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रेन से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।उधर, कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाज़ार ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे तक नियमों के उल्लंघन पर 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 522 किलो अवैध पटाखे ज़ब्त किए गए। बावजूद इसके, देर रात तक कई इलाकों में तेज़ आवाज़ वाले पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।दूसरी और राजधानी कोलकाता में एक अलग ही तस्वीर नजर आई, जहां तेज आवाज वाले पटाखे से डर कर एक स्ट्रीट डॉग मेट्रो के कमरे में जा घुसा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर