मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

दतियाः दवा व्यवसाई की हत्या करने वाले दो बदमाशों का शार्ट एनकाउंटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया

दतिया/भोपाल,। मध्यप्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के

लिए पुलिस गुंडे-बदमाशों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी

में दतिया जिले की सेवड़ा पुलिस ने केमिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं दवा

व्यवसायी घनश्याम अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपितों का

शार्ट एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

आरोपी दवा

व्यापारी की हत्या के बाद रतनगढ़ के जंगल में छिप गये थे। पुलिस बुधवार को

जब उनकी तलाश में जंगल में पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर

दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे

गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। हत्याकांड में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को

पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दतिया पुलिस ने 72 घंटे में ही जघन्य

हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त अर्जित की है।

पुलिस

ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नौ जून 2024 को आरोपी

बंटी कुशवाह और उसके अन्य साथियों ने इंदरगढ़ जिला दतिया में केमिस्ट्स

एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल की लूटपाट की नीयत से हमला कर हत्या

कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा के

निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दल का गठन किया गया। आईजी

सुशांत सक्सेना ने इस प्रकरण की व्यक्तिगत रूप से बारीकी से निगरानी की और

एसपी वीरेंद्र मिश्रा आरोपियों का पता लगाकर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए

स्वयं टीम के साथ दो दिनों तक इंदरगढ़ में उपस्थित रहे। गठित विशेष दल

द्वारा इन्दरगढ़ कस्बे में कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया गया। सायबर

तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने

की योजना बनाई।

पुलिस ने बुधवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त

आसूचना के आधार पर रतनगढ़ के जंगल में दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों को

आत्मसमर्पण करने को कहा। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर

दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे और

उसके नाबालिग साथी को पकड़ा। आरोपी के घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती

कराया गया। आरोपी के कब्जे से दो 315 बोर के कट्टे और 10 जिंदा राउंड के

साथ खाली राउंड और एक बाइक बरामद की है। इस हत्याकांड में आरोपी ब्रजेश

प्रजापति और दीपक कुशवाह ,नंदु उर्फ शमशेर को पहले ही गिरफ्तार किया जा

चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर