मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में ओलावृष्टि और आंधी तूफान से फसलों को पहुंचा काफी नुकसान, पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

- प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल,

28 फरवरी । मध्यप्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।

मंगलवार शाम को ओलावृष्टि और आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है। प्रदेश

में खराब मौसम ने 5 लोगों की जान ले ली। फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

गेंहू और चने की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। प्रदेश के 24 शहर कस्बों

में 2 इंच तक बारिश हुई। 16 जगह ओले गिरे। भोपाल में 74 किमी प्रति घंटे

की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई

जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन दर्जन से अधिक जिलों में

गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कई जिलों में आंधी के साथ

ओले गिरने के भी आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का स्ट्रांग सिस्टम

एक्टिव है।

विभाग ने नर्मदापुरम, हरदा,

खरगोन, बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, देवास,आगर, मालवा, नीमच, अशोकनगर,

ग्वालियर, सिंगरौली,उज्जैन, सागर,बालाघाट, बुरहानपुर,खंडवा, गुना, शिवपुरी,

दतिया, सीधी, मऊगंज,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी,मंडला, दमोह,बैतूल,

डिंडोरी, सतना, पन्ना,छतरपुर ,टीकमगढ़ ,निवाड़ी, पांढुरना, शहडोल और भोपाल

संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में

अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया है, वहीं

न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस बिजावर छतरपुर में दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर