मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 11:56 · नई दिल्ली संस्करण

क्लिनिक से लौट रहे डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली -थाना से महज 150 मीटर पर हुई मर्डर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया

मुज़फ्फरपुर।बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है। जहां एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जिले को अंदर दो दिनों में ही दो एनकाउंटक होने से अपराधियों का मनोबल सातवे आसमां पर है। वहीं बीती रात अपराधियों ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया है। बेखौफ अपराधियों ने आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां पुल का है। जहां अपराधियों ने आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना अहियापुर थाने की पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं डॉक्टर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनील कुमार उर्फ श्याम के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मोथहां फकीराना के रहने वाले थे। वहीं हत्या की सूचना पर मिलने पर मीनापुर विधायक मुन्ना यादव समेत बड़ी संख्या में लोग एसकेएमसीएच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की गश्ती जीप खड़ी थी। 150 मीटर की दूरी पर झपहां ओपी स्थित है। बाइक सवार अपराधी ने घेरकर गोली मारी और निकल गए। विधायक ने कहा कि सुनील मिलनसार इंसान थे। उन्होंने एसएसपी से मोबाइल पर बात कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।बताया जा रहा कि वे मीनापुर के धर्मपुर स्थित अपने क्लिनिक से वापस हियापुर स्तिथ आवास पर आ रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। लोगों ने लूट के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मारने की आशंका जताई है। गोली मृतक के सीने में लगी है, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर