मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:45 · नई दिल्ली संस्करण

Lalu Yadav के करीबियों के यहां ED की छापेमारी पर CM नीतीश की चुप्पी ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या RJD से होने लगा है मोहभंग?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इन दिनों सीएम नीतीश कुमार के तेवर कुछ बदले हुए लग रहे हैं. ईडी की कार्रवाई पर नीतीश कुमार की चुप्पी से महगठबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पटना: जमीन के बदले नौकरी (Land for Job Scam) देने के मामले को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के करीबियों के यहां शुक्रवार को ईडी (ED) की छापेमारी पड़ी. बिहार में दिन भर इस कार्रवाई की चर्चा होती रही. इसको लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. वहीं, इस कार्रवाई को लेकर मीडिया ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. इस मुद्दे पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया. नीतीश कुमार की इस चुप्पी को लेकर बिहार में कई कयास लगाने शुरू हो गए हैं. इससे पहले भी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी पर पीएम को लिखे गए विपक्षी पत्र पर सीएम नीतीश कुमार के नाम नहीं थे. इससे बिहार की सियासी हलचल बढ़ गई है.

महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं

पीएम को लिखे पत्र पर नीतीश कुमार ने साइन क्यों नहीं किया, इसको लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है. हालांकि नीतीश कुमार लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ हो रहे कार्रवाई को लेकर सेंट्रल एजेंसी पर कई दफे सवाल उठा चुके हैं. वहीं, नीतीश कुमार के बदले मिजाज को लेकर इन दिनों कहा जा रहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

सीएम नीतीश की है क्लीन इमेज

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि जेडीयू अभी एकमात्र पार्टी है, जिसके कोई भी बड़े नेता सेंट्रल एजेंसी के रडार पर नहीं है. सीएम नीतीश कुमार क्लीन इमेज को दांव पर नहीं लगाना चाहते हैं. इसलिए सीएम नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं, बिहार में बदलते राजनीतिक हालात को देखते हुए कहा जाने लगा है कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं. 10 सालों में अब तक सीएम नीतीश कुमार चार बार पलटी मार चुके हैं. दरअसल, बिहार की राजनीति कभी भी किसी ओर करवट ले सकती है.

लालू यादव के करीबियों के यहां ईडी की छापेमारी

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों पर पटना समेत दिल्ली के कई ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की. वहीं, राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के आवास पर शुक्रवार की देर शाम तक ईडी की छापेमारी चली. करीब 12 घंटे यह छापेमारी चली.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर