मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 4,446 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोड़ रुपये की लागत की 3590 पथों एवं 28 पुलों यानी कुल 3618 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 1735.814 करोड़ रुपये लागत की 1583 पथों एवं 11 पुलों, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ परत नवीनीकरण कार्यक्रम अन्तर्गत 2576.070 करोड़ रुपये की 1977 पथों तथा राज्य योजना अन्तर्गत 134.304 करोड़ रुपये की 30 पथों एवं 17 पुलों का उद्घाटन किया गया।वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण कराया गया। राज्य के किसी भी सुदूर क्षेत्र से राजधानी पटना पहुंचने के लिये 6 घंटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है और अब 5 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत भी कई ग्रामीण पथों एवं पुलों का निर्माण किया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग का बजट जो वर्ष 2007-08 में लगभग 1390 करोड़ रुपये था वह वर्ष 2023-24 में बढ़कर 11569 करोड़ रुपये हो गया। ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना, ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कम आबादी वाले बसावटों एवं टोलों में आवासित सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुये ग्रामीणों को सुलभ सम्पर्कता प्रदान करने के लिये इन योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री का यह निर्देश रहा है कि जो नई सड़कें बनायी जाती हैं, उनका नियमित रूप से रख-रखाव भी होता रहे ताकि आमजनों को बारहमासी सुगम सम्पर्कता का लाभ मिलता रहे। क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण पथों के उन्नयन के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना 2023 से प्रारंभ की गयी है ताकि निर्धारित समय अवधि में सड़कों का पुननिर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जा सके और लोगों का आवागमन हमेशा सुलभ बना रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर