मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:11 · नई दिल्ली संस्करण

स्वच्छता पर हस्ताक्षर अभियान के साथ एनटीपीसी मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

रांची,। कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच स्वच्छता के लिए

हस्ताक्षर अभियान के साथ एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, एनटीपीसी माइनिंग

लिमिटेड में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा समारोह का समापन हो गया।

हस्ताक्षर

अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) अनिमेष जैन एवं

सीईओ (एनएमएल) ने किया। अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यालय परिसर

और देश को स्वच्छ रखने की शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। अभियान

में राम बाबू प्रसाद, एसोसिएट (खनन), नवीन जैन, मुख्य महाप्रबंधक

(एसएससी-सीएंडएम), रजनीश रस्तोगी, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) और कर्मचारी

शामिल रहे।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान रांची रेलवे स्टेशन, सरकारी

हाई स्कूल में सफाई अभियान, गृहणियों और कार्यालय कैंटीन कर्मचारियों के

लिए रसोई अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशालाएं, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़

नाटक, स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, स्ट्रीट वेंडरों को

डस्टबिन और हैंड सैनिटाइजर का वितरण आदि किया गया, जिसमें कर्मचारियों और

सहयोगियों का योगदान रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर