मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:06 · नई दिल्ली संस्करण

सीआईडी ने साइबर अपराधी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन54 बार पढ़ा गया

रांची, अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने झारखंड सहित 18

राज्यों में ठगी करने वाले साइबर अपराधी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया

है।गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम मकिरेड्डी सुजीत कुमार है। इसके पास से

मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ झारखंड सहित 18

राज्यों में साइबर ठगी के 94 मामले दर्ज हैं । इन राज्यों में आंध्र

प्रदेश, असम, गुजरात, हरियाणा, केरला, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब

,राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, उत्तराखंड,

तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड शामिल है।

झारखंड सीआईडी

ने सुजीत कुमार को रांची साइबर सेल थाना में दर्ज 1.40 करोड़ रुपये की ठगी

मामले में गिरफ्तार किया है। सीआईडी के साइबर थाना डीएसपी नेहा बाला ने

मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि 19 मई को साइबर

थाना में एक व्यक्ति ने दर्ज कराये शिकायत में कहा कि फेसबुक पर रील

देखने के समय उसको एक लिंक दिखा। इसमें ट्रेडिंग के माध्यम से मुनाफे कमाने

की बात लिखी थी। उस लिंक पर क्लिक करने पर एक एप्लीकेशन (अपोलो ग्लोबल

मैनेजमेंट) उसके फोन पर डाउनलोड हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उस

ऐप को रजिस्टर किया। इसके बाद कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी ने उससे

व्हाट्सएप पर संपर्क किया और अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा डालकर निवेश

करने का प्रलोभन दिया।

अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा डालने के बाद

रजिस्टर्ड एप पर फेक प्रॉफिट दिख रहा था। हालांकि इस वो कभी रिडीम नहीं कर

पाये । शिकायतकर्ता ने बताया कि इस तरह साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट

से 1.40 करोड़ ट्रांसफर करवाकर ठगी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर