मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का राहुल पर पलटवार, बोले- उनकी बात पर भरोसा कौन करता है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन19 बार पढ़ा गया

जबलपुर,। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो

गई है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनावी मैदान संभाल लिया है। सूबे के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जबलपुर प्रवास पर है। इस दौरान

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला

बोला। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उनकी बात पर भरोसा कौन करता है। राहुल जो

बोलते हैं उनकी बातों में न तो कोई तथ्य होता है और न ही गंभीरता होती है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में

मुख्यमंत्री बुधवार को जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने

राहुल गांधी के देश के आग लगने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल

गांधी की बात पर भरोसा कौन करता है। राहुल जो बोलते हैं उनकी बातों में न

तो कोई तथ्य होता है और न ही गंभीरता होती है। उनकी पार्टी ही उनको गंभीरता

से नहीं लेती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने

आगे कहा कि जैसे-जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है कांग्रेस पिछड़ रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न तो चुनाव को गंभीरता से लिया ना पार्टी

को। अभी भी वक्त है समय रहते राहुल गांधी सुधर जाएं। गौरतलब है कि 31 मार्च

को विपक्ष की रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर आगामी

लोकसभा चुनाव में हेरफेर करने का आरोप लगाया था।

कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया हमला

नगरीय

प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मूर्खतापूर्ण बातें कर रहे हैं। उनको न समझ

वाली बातें नहीं करना चाहिए। जिस तरीक़े से देश की जनता मोदी जी के साथ है,

उससे राहुल गांधी के मन में आग लग रही है। देश की जनता भाजपा के साथ खड़ी

है, इसलिए उनको देश जलता हुआ दिख रहा है। जबकि देश में प्रगति और विकास हो

रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर