मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:07 · नई दिल्ली संस्करण

सुपरवाईजर घर-घर जाकर बीएलओ के कार्यों का करें सत्यापन : सीईओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने लोकसभा

चुनाव में मतदाताओं की प्राप्त शिकायतों पर हो रही कार्रवाई के लिए सभी

जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से वीडियो

कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि

लोक सभा निर्वाचन के दौरान मतदाता सूची से गलत विलोपन की कुछ शिकायतें

प्राप्त हुई हैं, जिनका नियमानुसार सत्यापन करते हुए कार्रवाई करना

सुनिश्चित किया जाए।

सीईओ ने कहा कि वोटर इन्फॉर्मेशन

स्लिप के आवंटन के क्रम में बनाये गए एएसडी सूची से मिलान करते हुए मतदाता

सूची से शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं मृत मतदाताओं का नियमानुसार विलोपन करें।

अभी भी जिन मतदाताओं के पास पुराना लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र है, उसे

बदलते हुए नए रंगीन मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही किसी भी कारण अब तक छूटे मतदाताओं को भी मतदाता सूची से जोड़ने का

कार्य किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि

विधानसभा चुनाव सन्निकट है। इसलिए पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते

हुए स्वछ मतदाता सूची के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को गति दें। उन्होंने

कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ सुपरवाईजर

घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा किये गए कार्यों का सत्यापन करें। बीएलओ के जरिये

सत्यापित घरों में से 10 प्रतिशत घरों का बीएलओ सुपरवाइसजर भौतिक सत्यापन

करें एवं मुख्यालय द्वारा दिये गए स्टिकर चिपकाएं।

कुमार ने कहा कि

एक जुलाई से मुख्यालय के पदाधिकारी जिलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जिला

कार्यालय के जरिये मतदाता सूची को स्वच्छ बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर

से बताए गए मापदंडों के अनुरूप किये गए कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इस

अवसर पर ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता,

अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम

से सभी विधानसभा क्षेत्रों के एईरओ, आरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्प डेस्क

मैनेजर सहित जिलों में निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी जुड़े

थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर