मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर लोकसभा में भाजपा आठ लाख से अधिक मतों से जीतेगी : अशोक बजाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के चुनाव संयोजक अशोक बजाज

ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से फीड-बैक लेने के बाद दावा किया है

कि भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक बढ़त के साथ चुनाव जीतेंगे।

अशोक

बजाज ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति

विश्वास बढ़ा है तथा मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान के

दिन मतदाताओं ने उत्साह प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में राष्ट्रीय व

स्थानीय मुद्दे हावी रहे। मतदाताओं ने विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़

बनाने के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है। बजाज ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव

के दौरान सकारात्मक प्रचार किया तथा अपनी रणनीति के तहत भाजपा समर्थित

मतदाताओं को घर से निकाल कर वोट कराया।

भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा

के देवतुल्य कार्यकर्ता अंतिम क्षण तक मतदान केन्द्रों में डटे रहे तथा

मतदान के लिए प्रेरित करते रहें। यहीं कारण है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र

में भीषण गर्मी के बावजूद मतदान का प्रतिशत संतोषजनक रहा। अभनपुर विधानसभा

क्षेत्र में सर्वाधिक 82 प्रतिशत मतदान इस बात को दर्शाता है कि कार्यकर्ता

अंतिम समय तक प्राण-प्रण से जुटे रहें। दूसरी ओर देश की सबसे पुरानी और

केन्द्र में सरकार बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी के अनेक जगह ना

तो कार्यालय खुले ना ही पर्चियां बंटी। कई बूथों में कांग्रेस को एजेन्ट

तक नहीं मिले। बजाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी

ग्यारह सीटे जीतकर कीर्तिमान बनायेगी। जहां तक रायपुर लोकसभा चुनाव का सवाल

है, यहां भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल आठ लाख से अधिक मतों से

जीतेंगे। बजाज ने सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते

हुये निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर