मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · रात 1:53 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का गोगो दीदी योजना का फार्म फर्जी: झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन25 बार पढ़ा गया
भाजपा का गोगो दीदी योजना का फार्म फर्जी: झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के गोगो दीदी योजना के फार्म को फर्जी करार देते हुए कहा है कि उसमें रिजस्ट्रेशन संख्या ही नहीं है।सुप्रियो सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को मैंने एक पत्र लिखा है। पत्र में वर्तमान कार्यरत राज्य सरकार के कार्याकाल पूरी करने के नियमित समयानुसार छठा विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आवेदन दिया हूं। उन्होंने कहा कि पंचम् विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न साधारण निर्वाचण का फलाफल 23 दिसम्बर, 2019 को हुआ था। राज्य विधानसभा का गठन तत्पश्चात सम्पन्न हुआ था। पंचम विधानसभा का कार्यकाल औपचारिक तौर पर पांच जनवरी, 2020 से शुरू हुआ जबकी राज्य सरकार का गठन 29 दिसम्बर, 2019 को हुआ था। वर्तमान राज्य सरकार विगत विधानसभा के गठन में प्राप्त जनादेश के आधार पर ही कार्यरत है। लोकतंत्र में जनादेश ही एकमात्र रास्ता है, जो राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करता है। जनादेश के एक दिन का भी क्षय लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था के विरूद्ध है।उन्होंने लिखा है कि आप उच्च संवैधानिक संस्था के प्रमुख पद पर आसीन हैं एवं लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संरक्षक की भूमिका में हैं। वर्तमान में सम्पन्न हरियाणा विधानसभा साधारण निर्वाचन अपने पूर्ण कार्यकाल के कार्यादिवसों के पूर्ण उपयोग के लिए समय पर सम्पन्न करवाया गया। आसन्न महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी 26 नवम्बर तक निश्चित है, जबकि हमारे राज्य के विधानसभा का कार्यकाल अगामी दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तक है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है कि राज्य में वर्त्तमान राज्य सरकार के कार्यावधी के बीच कोई भी निर्वाचन की प्रक्रिया समयपूर्व शुरू न की जाय ताकि सरकार अपने पास सुरक्षित जनादेश का दायित्व कार्यकाल पूर्ण होने तक निर्वहन कर सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर