मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:45 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन108 बार पढ़ा गया
फतेहाबाद: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

फतेहाबाद। राजनीति और वीआईपी प्रोटोकॉल काे एक तरफ करते हुए मंगलवार को फतेहाबाद में मानवता की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए न केवल अपना काफिला रुकवाया, बल्कि सडक़ दुर्घटना में घायल एक बाइक सवार को खुद संभालकर उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपने काफिले के साथ सिरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थीं। उनके साथ फतेहाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा भी मौजूद थे। जैसे ही उनका काफिला फतेहाबाद बाईपास के नजदीक पहुंचा, तभी सामने एक बाइक सवार अचानक असंतुलित होकर सडक़ पर गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार को काफी चोटें आई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटना को देखते ही तुरंत अपने काफिले को रुकवा दिया। सुरक्षा और प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए वे गाड़ी से नीचे उतरीं और जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से घायल व्यक्ति को संभाला। डॉ. अर्चना गुप्ता ने घायल को ढांढस बंधाया और मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर