मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:27 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा राज्यमंत्री से भेल के सीएमडी ने की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। भेल के सीएमडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति ने नई दिल्ली में

गुरुवार को रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से

शिष्टाचार मुलाकात की। वर्तमान में एचईसी, रांची का कार्यभार भी इनके

जिम्मे ही है। एचईसी से जुड़े कई विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।

सेठ

ने सीमडी को निर्देशित करते हुए कहा कि एचईसी का कैसे पुनरुद्धार हो।

एचईसी की स्थिति पहले से कैसे बेहतर हो। यहां के कामगारों का भुगतान

सुनिश्चित हो। एचईसी का कैसे उत्पादन बढ़े और विकसित भारत के संकल्प को

पूर्ण करने में एचईसी कैसे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये, इससे संबंधित

सुझाव उन्होंने मांगे। साथ ही एचईसी के विकास के लिए और कामगारों के बेहतर

जीवन स्तर के लिए अच्छी योजनाएं बनाने को कहा।

इस मुलाकात के बाद

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि एचईसी की बेहतरी के लिए वे लगातार

प्रयासरत हैं। वर्तमान समय में यहां के कामगारों का भुगतान करना बड़ा कार्य

है। इस दिशा में सार्थक कार्रवाई का निर्देश उन्होंने दिया है। इसके अलावा

एचईसी का भविष्य बेहतर हो, इस दिशा में सीएमडी से कई मुद्दों पर बातचीत

हुई। यह जानकारी सांसद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर