मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल: जहांगीर खान के करीबी टीएमसी नेता गिरफ्तार, वसूली और मारपीट का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन65 बार पढ़ा गया
बंगाल: जहांगीर खान के करीबी टीएमसी नेता गिरफ्तार, वसूली और मारपीट का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा क्षेत्र में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान के करीबी इसराफिल चकदार को जबरन वसूली, धमकी और मारपीट समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसे बुधवार देर रात फाल्टा थाना क्षेत्र के हाशिमनगर से पकड़ा गया।

इसराफिल चकदार बंगानगर-2 ग्राम पंचायत का तृणमूल कांग्रेस प्रमुख है। 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के बाद बंगानगर-2 ग्राम पंचायत के हाशिमनगर इलाके में स्थानीय महिलाओं ने लगातार दो दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि इसराफिल चकदार के नेतृत्व में तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उन्हें मतदान करने से रोका था।

महिलाओं ने दावा किया कि मतदान के दिन उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। साथ ही इसराफिल पर महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए गए।

इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के बाद फाल्टा में पुनर्मतदान की मांग उठी थी। कई अन्य शिकायतों को भी संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 मई को पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराया गया।

पुनर्मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही पुलिस इसराफिल चकदार की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि उसे बुधवार रात गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को डायमंड हार्बर एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने जहांगीर खान के करीबी माने जाने वाले तृणमूल मजदूर संगठन के नेता नासिर शेख को भी गिरफ्तार किया था। उस पर फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की एक फैक्ट्री के श्रमिकों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

नासिर शेख पर श्रमिकों को उचित मजदूरी न देने, उनसे अवैध वसूली करने और पैसे नहीं देने पर नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मंगलवार को श्रमिकों ने उसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद रामनगर थाने की पुलिस ने पहले उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

तृणमूल नेताओं की लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या अगला नंबर जहांगीर खान का होगा।

कलकत्ता हाई कोर्ट पहले ही उन्हें मिली सुरक्षा वापस ले चुका है और जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दे चुका है। हालांकि, पुनर्मतदान से एक दिन पहले से ही जहांगीर खान कथित रूप से लापता बताए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर