मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नववर्ष के पहले दिन बांकुड़ा के पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
नववर्ष के पहले दिन बांकुड़ा के पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

बांकुड़ा। नववर्ष 2026 के पहले ही दिन गुरुवार को बांकुड़ा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। साल की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार और मित्रों के साथ कोड़ो पहाड़, विष्णुपुर का ऐतिहासिक रासमंच, मुकुटमणिपुर, कदमदेउली और शुशुनिया पहाड़ पहुंचे।सुबह से ही इन पर्यटन केंद्रों पर चहल-पहल शुरू हो गई। खासकर विष्णुपुर के रासमंच और टेराकोटा मंदिरों के आसपास पर्यटकों की मौजूदगी से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वहीं, मुकुटमणिपुर में बांध और झील के किनारे लोगों ने प्रकृति की सुंदरता के बीच नववर्ष का स्वागत किया। शुशुनिया और कोड़ो पहाड़ में ट्रैकिंग और पहाड़ी दृश्य का आनंद लेने वालों की संख्या भी उल्लेखनीय रही।पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तैनाती रही और पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया। स्थानीय दुकानदारों और होटल व्यवसायियों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई, क्योंकि नववर्ष की शुरुआत से ही कारोबार में रौनक लौट आई।पर्यटकों का कहना है कि बांकुड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरें नए साल की शुरुआत के लिए आदर्श स्थान हैं। साल के पहले दिन जिले के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि 2026 में भी बांकुड़ा पर्यटन के नक्शे पर अपनी खास पहचान बनाए रखेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर