मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में दिपु चंद्र दास की नृशंस हत्या के खिलाफ बजरंग दल का विरोध मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन87 बार पढ़ा गया
बांग्लादेश में दिपु चंद्र दास की नृशंस हत्या के खिलाफ बजरंग दल का विरोध मार्च

मेदिनीपुर। बांग्लादेश में हिंदू युवक दिपु चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार शाम करीब आठ बजे दांतन में बजरंग दल की ओर से विरोध पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा दांतन पेट्रोल पंप क्षेत्र से शुरू होकर पूरे दांतन बाजार इलाके का परिक्रमण करती हुई संपन्न हुई।पदयात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में सहभागिता दर्ज कराई। पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।पदयात्रा के समापन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पूरे इलाके में माहौल काफी भावुक और आक्रोशित नजर आया। घटना को लेकर आम लोगों में गहरा रोष देखा गया।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बांग्लादेश में दिपु चंद्र दास की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से लटका कर सार्वजनिक रूप से आग लगाकर जला दिया गया। इस हृदयविदारक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया और देश-विदेश में इसकी तीखी निंदा की गई।इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दांतन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से बजरंग दल एवं अन्य संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोषियों को कठोर सजा दिलाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर