मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:44 · नई दिल्ली संस्करण

झारखण्ड वासियों के लिए खुला बाबा मंदिर दरबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बाबा मंदिर देवघर का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है । हालांकि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राज्य सरकार और कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार ही मंदिर खोला गया है। जिला प्रशासन की पूरी टीम गुरुवार को अहले सुबह से ही मंदिर में जमी रही ।देवघर एसपी पीयूष पांडे ,देवघर डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर देवघर डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि देवघर बाबा मंदिर को सरकार और कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार ही खोला गया है जिसमें पहले दिन ट्रायल के रूप में इसे चलाया जा रहा है ।गाइडलाइन के मुताबिक प्रतिदिन 4 घंटे मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा ।जिसमें प्रति घंटे 50 व्यक्ति की दर से 4 घंटे में 200 आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे ।आज इसकी इंट्री प्रशासनिक भवन से होते हुए फुटओवर ब्रिज के माध्यम से गर्भ ग्रह में प्रवेश कराया गया ।साथ ही सामाजिक दूरी का पालन और मास्क की उपयोगिता अनिवार्य कर दी गई थी। साथ ही डीसी ने कहा कि फिलहाल सरकार की गाइडलाइन इतनी ही है लेकिन जब मंदिर खुल रहा है तो मंदिर के आसपास के होटल और आश्रम को खोलने की भी बात चल रही है ।लेकिन सरकार द्वारा इसके कोई निर्देश प्राप्त नहीं है। वहीं आम श्रद्धालु 5 महीने बाद बाबा के दर्शन कर काफी खुश नजर आ रहे थे। जबकि पुरोहितों का का मानना है कि पुरुषों के लिए बाबा मंदिर खुला था लेकिन अब इनके यजमान ओं के लिए भी मंदिर खुल गया है जिसमें यह काफी खुश है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से झारखंड के लोगों के लिए बाबा मंदिर में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका मिल रहा है वैसे ही अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी मौके खुलने चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर