मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:59 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी के उभरते एथलीट बिट्टू दास को समाजसेवी का मिला सहारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन87 बार पढ़ा गया
सिलीगुड़ी के उभरते एथलीट बिट्टू दास को समाजसेवी का मिला सहारा

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर निवासी एथलीट बिट्टू दास ने राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके खेल करियर में बड़ी बाधा खड़ी हो गई थी। ऐसे मुश्किल समय में समाजसेवी शुभ दास उनके लिए हाथ बढ़ाया जाे मददगार के रूप में सामने आएं।इसी महीने बिट्टू दास राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए आवश्यक उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स शूज की कीमत अधिक होने के कारण उनका परिवार उन्हें खरीदने में असमर्थ था। जैसे ही यह बात समाजसेवी शुभ दास तक पहुंची, उन्होंने आगे बढ़कर सोमवार को जूते खरीदने के लिए पूरी आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भी बिट्टू की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।बचपन से ही खेल के प्रति गहरी रुचि रखने वाले बिट्टू पढ़ाई के साथ-साथ नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं। उनके घर में सजे कई मेडल, ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र उनकी मेहनत और सफलता की कहानी बयां करते हैं।बिट्टू दास का सपना है कि वे आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। बिट्टू जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को यदि इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो बंगाल का खेल जगत निश्चित रूप से और अधिक समृद्ध होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर