मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के गांवों में किया जनसंपर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा

प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड (खूंटी) के विभिन्न गांवों में

जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि देशभर में रहने वाले किसान, महिला, युवा,

गरीब, सबके लिए नीति बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। आज भारत सरकार

जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाकर राज्य सरकार को पैसा भेजती है लेकिन

राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने में विफल है।

अर्जुन मुंडा ने

कहा कि केंद्र सरकार ने नल-जल योजना के लिए पैसा भेजा लेकिन उसका बुरा हाल

है। केंद्र सरकार गरीबों के लिए मुफ्त अनाज भेज रही है लेकिन उसका भी

बंदरबांट यह सरकार कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल

रही सरकार सबके कल्याण के बारे में सोचती है और कार्य करती है। ऐसी सरकार

को हमें फिर से लाना है। फिर से हम सब मोदी सरकार बनाएं।

अर्जुन

मुंडा ने कहा कि हमारे बच्चे शिक्षित हों, परिवार स्वस्थ्य हो, लोगों को

रोजगार मिले, इस तरह के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज हमारा देश

आत्मनिर्भर बन रहा है। विदेशों में बनने वाले सामान हमारे देश में बन रहे

हैं। खूंटी वासियों के लिए गर्व करने का पल यह है कि सबसे महंगा बिकने वाला

फ़ोन ‘आईफोन’ यहां की बेटियां बना रही हैं। रोजगार मेले के माध्यम से हमने

खूंटी लोकसभा क्षेत्र की हजारों बेटियों को रोजगार दिया है। इस दौरान

उन्होंने केंद्र सरकार के दस साल की उपलब्धियां गिनायी और केंद्र में मोदी

सरकार को फिर से लाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर