मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा मंदिर में 22 अगस्त को दो जगह भगवान गणेश की वार्षिक पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर । देवघर के बाबा नगरी में बाबा मंदिर परिसर स्थित सभी देवताओं की स्पर्श पूजा करने की परंपरा रही है। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि 22 अगस्त रविवार को विनायक चतुर्थी के अवसर पर मंदिर स्टेट की ओर से बाबा मंदिर परिसर में दो जगह भगवान गणेश की वार्षिक पूजा की जाएगी। पहली पूजा बाबा मंदिर परिसर स्थित भगवान गणेश मंदिर में पुजारी व आचार्य श्रीनाथ पंडित के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा की जाएगी। इसके अलावा बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन में भगवान गणेश की मनोहारी व सुन्दर मूर्ति की पूजा सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा व आचार्य श्रीनाथ पंडित के द्वारा तांत्रिक विधि से की जाएगी।

इसमें भगवान गणेश को विशेष भोग मोदक, चुरमा, लड्डू, हलवा, मिष्टान, फुल माला, विल्वपत्र, दुर्वा, चंदन, शुद्ध घी, दही, दूध, मधु आदि का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा रविवार रात को प्रशासनिक भवन स्थित राधा कृष्ण मंदिर व श्रीयंत्र मंदिर के बाहर चोठ चांद पूजा की जाएगी। इस पूजा को पूजारी व आचार्य श्रीनाथ पंडित के द्वारा किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर